हरिद्वार को मिलेगा दूसरा मेडिकल कॉलेज, 10 एकड़ भूमि को कैबिनेट की मंजूरी – Shivam Mail

हरिद्वार को मिलेगा दूसरा मेडिकल कॉलेज, 10 एकड़ भूमि को कैबिनेट की मंजूरी

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 12 अक्टूबर 2026

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हरिद्वार में कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हरिद्वार में फिलहाल एक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है, अब दूसरे मेडिकल कॉलेज की तैयारी है।

यह नया कॉलेज कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि ईएसआई मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले में न केवल मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आम लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

कैबिनेट की इस मंजूरी को नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ रहा दबाव कम होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *