उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 10 नवम्बर 2026
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलकारी मंच द्वारा श्रीयंत्र टापू काण्ड के शहीदों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती के साथ भानू प्रकाश रावत ने बयान देते हुये कहा क़ि हमें मिलकर शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने औऱ संवारने का संकल्प लेना हैं। इस राज्य को बनाने के लियॆ हमारें बहुत लोगो ने शहादत दी अपनी त्याग तपस्या और बलिदान से पाया हैं। हम उन शहादतों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने प्रदेश को शिखर पर लें जाने का कार्य करेंगे।आंदोलनकारी मंच के सलाहकार केशव उनियाल व रामलाल खंडूड़ी के साथ गणेश डंगवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा क़ि संघर्ष के बाद मिलें इस राज्य को संवारने हेतु अभी बहुत करना बाकी हैं जो सभी के समन्वय के साथ मिलकर आगे आगे बढ़ेगा।
पुष्पलता सीलमाणा एवं विजयलक्ष्मी गुसांई के साथ देवेश्वरी ने कहा क़ि तत्कालीन सरकार ने श्रीनगर गढ़वाल के श्रीयंत्र टापू पर शान्ति पूर्ण चल रहें धरने पर जिस प्रकार पुलिस फायरिंग और घेराबंदी कर हमारें दोनों नौजवानों को शहादत देनी पड़ी थी लेकिन आंदोलनकारियों का जज्बा कभी कम नहीं हुआ।
प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने शासन व सरकार से मांग की हैं क़ि आज भी जसोधर बैंजवाल की धर्मपत्नी को शहीद परिजनों की सम्मान निधी नहीं मिलती हैं जो दुःखद हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों मॆं मुख्यतः केशव उनियाल , जगमोहन सिंह नेगी , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , पूरण सिंह लिंगवाल , हरी सिंह मेहर , सतेन्द्र भण्डारी , जयदीप सकलानी , गणेश डंगवाल , यशवंत सिंह रावत , मोहम्मद शाहिद , विवेक बलोदी , मोहन खत्री , चन्द्रकिरण राणा , राकेश नौटियाल , गौरव खंडूड़ी , प्रभात डण्डरियाल , प्रताप रावत , अभिषेक क्रांति , पुष्पलता सीलमाना , विजय लक्ष्मी गुसांई , तारा पाण्डे , शकुन्तला रावत , अरुणा थपलियाल , द्वारिका बिष्ट , राजेश्वरी परमार , देवेश्वरी नेगी , राजेश्वरी रावत , संगीता रावत , आदि।