कैंची धाम के पास खाई में गिरी कार, एक कि मौत, चार घायल – Shivam Mail

कैंची धाम के पास खाई में गिरी कार, एक कि मौत, चार घायल

उत्तराखंड(नैनीताल),गुरुवार 12 नवंबर 2026

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देररात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पांचों बरेली (उत्तर प्रदेश) केे हैं।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की खैरना पोस्ट से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रेस्क्यू अभियान चलाया। चार घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार (यूपी 25 ईजे 4586) में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार चालक अनुज तिवारी (29) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली की मृत्यु हो गई।

घायलों की पहचान सनी (23) पुत्र तेजराम निवासी ग्राम मिल कॉपर, रवि पुत्र दिनेश मौर्य निवासी बरेली, संचित पुत्र हृदय नारायण तिवारी निवासी ग्राम शेखपुर और संदीप शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा निवासी बरेली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *