बद्रीनाथ धाम और औली में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी ऊंची चोटियां; कड़ाके की ठंड शुरू – Shivam Mail

बद्रीनाथ धाम और औली में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी ऊंची चोटियां; कड़ाके की ठंड शुरू

उत्तराखंड(बद्रीनाथ),रविवार 15 नवंबर 2026

बद्रीनाथ धाम मे जहाँ सुबह से बर्फबारी शुरू हो गई थी वहीं दोपहर बाद औली मे भी बर्फबारी शुरू हो गई थी जो लगातार जारी है।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए सोमवार को बंद होंगें, कपाट बंद होने से एक दिन पूर्व रविवार सुबह से धाम मे बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ जो रुक रुककर लगातार जारी है। बर्फ के फुवारों के बीच हजारों श्रद्धालु पंक्ति बद्ध होकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करते रहे, तीर्थंयात्री पहली बार बर्फ गिरते हुए देख खासे उत्साहित दिखे।

दोपहर होते होते विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा केंद्र औली ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ना शुरू कर दिया था, औली -गोरसों बुग्याल सहित नीती -माणा घाटियों मे जोरदार हिमपात हुआ है। औली मे सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों व स्कीइंग प्रेमियों को इस बार अच्छी बर्फबारी की उम्मीदें बढ़ गई है। बहरहाल ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी एवं निचले इलाकों मे मूसलाधार वर्षा के बाद सीमांत क्षेत्र मे कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *