राशिफल : आज का राशिफल – Shivam Mail

राशिफल : आज का राशिफल

शनिवार 21 नवंबर 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष राशि – अनाप-शनाप खर्चे होंगे, गलत निर्णय ले सकते हैं। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अभी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करें, नीली वस्तु अर्पित करें, शुभ होगा।
  2. वृषभ राशि – आय की स्थिति मजबूत होगी। स्ट्रगल करना पड़ेगा, लेकिन आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  3. मिथुन राशि – व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति होगी, लेकिन जीत भी आपकी होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बाकी प्रेम-संतान, व्यापार सब कुछ अच्छा है, किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। सीने में थोड़ा विकार संभव है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  4. कर्क राशि – मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  5. सिंह राशि – बच के पार करिए। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी आपका अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  6. कन्या राशि – प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, लेकिन बहुत मिठास और मधुरता नहीं रहेगी, थोड़ी खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है, उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला राशि – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन शत्रु थोड़ा परेशान करने की कोशिश करेंगे और डिस्टर्ब भी करेंगे, लेकिन जीत जाएंगे आप। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक राशि – भावनाओं पर काबू रखें, नकारात्मक सोच के शिकार होंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  9. धनु राशि – घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी नहीं हो पाएगी अभी। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा और नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  10. मकर राशि – व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
  11. कुंभ राशि – धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा नहीं तो झगड़ा भी होगा और निवेश किया तो घाटा भी होगा। तो जो आ रहा है उसको संचित करिए। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
  12. मीन राशि – स्वास्थ्य प्रभावित, प्रेम-संतान प्रभावित, व्यापार प्रभावित। एक बुरा समय का निर्माण हो रहा है, थोड़ा बचके पार करिएगा। प्रेम-संतान, व्यापार मध्यम है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *