उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 नवंबर 2026
स्मार्ट सिटी देहरादून के चक्कुवाला, वार्ड नं. 17 में आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। सी-व्यू सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में और पार्षद अर्जुन सोनकर के सौजन्य से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में आंखों की सभी प्रमुख बीमारियों की जांच अनुभवी डॉक्टरों द्वारा बिल्कुल निःशुल्क की जाएगी।
शिविर का विवरण
दिनांक : 29 नवंबर 2026, (रविवार)
समय : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान : पार्षद कार्यालय, वार्ड नं. 17, कुमार चौक, चक्कुवाला, देहरादून
क्या-क्या होगा इस शिविर में ?
– मोतियाबिंद (सफेद मोतिया) की जांच
– काला मोतिया (Glaucoma) की जांच
– नाखूना की जांच
– नासूर (Corneal Ulcer) की जांच
– भेंगापन (Squint) की जांच
– कृत्रिम आँख (Artificial Eye) लगाने हेतु परामर्श
चश्मे और दवाइयाँ भी न्यूनतम दरों पर शिविर में ही उपलब्ध रहेंगी, ताकि मरीजों को भटकना न पड़े।
मोतियाबिंद के मरीजों के लिए विशेष सुविधा
जिन मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जाएगी, उनका ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीज को उसी स्थान पर वापस छोड़ दिया जाएगा। आने-जाने, रहने और खाने की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।
ध्यान दें – मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीज के साथ किसी भी अटेंडेंट के जाने की अनुमति नहीं होगी।
क्या लेकर आएं ?
शिविर में आने वाले सभी लोग अपने साथ ये दो दस्तावेज जरूर लाएं –
1. आधार कार्ड
2. आयुष्मान कार्ड (आयुष्मान भारत)
पार्षद अर्जुन सोनकर की अपील
पार्षद अर्जुन सोनकर ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा –
> “आपकी आँखों की सेवा, हमारा संकल्प है। वार्ड में कई बुजुर्ग और गरीब परिवार ऐसे हैं जो पैसों की कमी के कारण आँखों का इलाज नहीं करा पाते। उन्हीं के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। मेरा सभी से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस शिविर का लाभ उठाएं।”
उन्होंने कहा कि आगे भी वार्ड में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार लगाए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी गरीब को इलाज के अभाव में परेशान न होना पड़े।
जनता में खुशी की लहर
शिविर की घोषणा होते ही चक्कुवाला और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है। बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए यह शिविर किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा।