उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 26 नवंबर 2026
आज देहरादून में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह–2026 के उत्तराखंड राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं फार्मासिस्टों के साथ संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका, औषधियों के सुरक्षित उपयोग तथा जनस्वास्थ्य के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो रोगियों को बेहतर उपचार, सुरक्षित औषधि उपयोग एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम योगदान देते हैं।