मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 09 जून 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने जोशी से उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

उधर, केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा की प्रचण्ड विजय पर बधाई दी। इस दौरान उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *