रोप-वे में आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया मॉक अभ्यास

उत्तराखंड(नैनीताल),गुरुवार 12 जून 2024

नैनीताल में मल्लीताल से स्नो-व्यू तक चलने वाली रोप-वे केबल कार में आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉक अभ्यास किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी किये गये निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 15वीं वाहिनी के साथ ही राज्य आपदा मोचन दल, डीडीएमए, अग्निशमन विभाग एवं यूपीसीएल ने संयुक्त रूप से यहा मॉक अभ्यास किया।

इस दौरान केबल कार में सवार लोगों को रस्सी के सहारे सकुशल नीचे उतारा गया। मॉक अभ्यास के दौरान रोपवे का संचालन बंद रहा। मॉक अभ्यास के बाद संचालन सुचारू कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *