मतदान के दिन होगी निर्बाध इंटरनेट व्यवस्था, दूरसंचार कंपनियों को निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 13 मार्च 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिन बूथ पर वेब कास्टिंग की जानी है, ऐसे समस्त बूथ पर नेटवर्क जांच लें और मतदान के दिन निर्बाध इंटरनेट व्यवस्था बनाए रखें। जिन बूथों पर वेब कास्टिंग की जानी है, इसके लिए पूर्व में ही व्यवस्था कर ली जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप महाप्रबंधक बीएसएनएल प्रदीप कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक रिलायंस अक्षय त्यागी, रिलायंस जियो विशाल गंगवार, एयरटेल से आशीष कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *