अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की – Shivam Mail

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली,सोमवार 17 जून 2024

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

एनएसए सुलिवन ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के बारे में खासतौर पर सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरसंचार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष आदि जैसे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) पर पहल के तहत जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी की गति और पैमाने तथा आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान प्रदान पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति बिडेन के साथ अपनी हाल की सकारात्मक बातचीत को याद किया। प्रधानमंत्री ने वैश्विक भलाई के लिए व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और नए कार्यकाल में इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *