उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 24 जून 2024
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को यूरेटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को आधुनिक रोड की तकनीकी के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि देश के साथ विदेशों में भी नई तकनीक का प्रयोग किया गया है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने दूरभाष के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को नई रोड तकनीक की जानकारी लेने के लिए निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रेलिया के यूरेटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन पीटर डांस, डायरेक्टर अविनास शर्मा, सीनियर इंजीनियर विपिन चंद्रा आदि थे।