आज इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – Shivam Mail

आज इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 01 जुलाई 2024

उत्तराखंड में अब मानसून पूरी तरह पहुंच चुका है। राज्य के छह जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तराखंड के सभी जिलों में पांच जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट है। इस बीच, रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। उधर, केदारनाथ में चौराबाड़ी झील के ऊपर रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि एक जुलाई को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और यूएसनगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *