मोदी के विकास पर जनता को विश्वास, विपक्ष के झूठ पर नहीं : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 16 मार्च 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की बयान बाजियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता को मोदी की विकास आधारित राजनीति पर विश्वास है, विपक्ष की झूठ और भ्रमित करने वाली राजनीति पर नहीं है। जब कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे तो उन्हें भी बखूबी अहसास हो जाएगा कि जनता तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विभिन्न विषयों पर मीडिया के सवालों पर बयान जारी करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों के आधार पर जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। एक दशक में मोदी ने देश को चौमुखी विकास के साथ धार्मिक सांस्कृतिक उन्नयन के शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है। पार्टी के सभी उम्मीदवार, 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने और वर्तमान दशक को देवभूमि का दशक बनाने का संकल्प लेकर जनता के मध्य पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार गोदियाल और प्रदेश अध्यक्ष माहरा की ओर से अग्निवीर योजना एवं कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवालों का जवाब तो स्वयं जनता कई मर्तबा दे चुकी है। आज अग्निवीर भर्तियों में युवाओं की बढ़चढ़कर हो, भागेदारी कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है। तभी भ्रम फैलाने की नीति पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस परिवार से हो सकता हो कोई सैन्य सेवा में नही गया हो क्योंकि उनकी प्राथमिकता अलग है लेकिन भाजपा राष्ट्र प्रथम के विचार के साथ आगे बढ़ती है। यही वजह है पार्टी का परिवार देश रक्षा में जीवन खफाने वाले वीर जवानों और देश को अग्निवीर देने वालों से भरा पड़ा है।

उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस लगातार दुखद अंकिता प्रकरण पर राजनीति करते हुए उसकी दिवंगत आत्मा को अपमानित करने का पाप कर रही हैं। आज यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और शीघ्र ही दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए सरकार पीड़ित परिवार के साथ मिलकर कानूनी लड़ाई लड़ रही है। बावजूद कांग्रेस पार्टी राजनैतिक लाभ के लिए इस मुद्दे पर झूठ परोस रही है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सकारात्मक मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में मौजूद हैं, वहीं मुद्दाविहीन विपक्ष भ्रम और झूठ फैलाने वाले पैंतरे आजमा रहा है। जनता मोदी को लगातार तीसरी बार आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *