संविधान और आरक्षण पर कांग्रेसी दुष्प्रचार बेअसर, जीतेगी भाजपा : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 09 जुलाई 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मतदाताओं से अधिक मतदान की अपील करते हुए दोनों उपचुनावों में जीत हासिल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से संविधान और आरक्षण खत्म होने के तमाम दुष्प्रचार के बावजूद जनता क्षेत्र के विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर अपनी मुहर कमल के निशान पर लगाने जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बदरीनाथ और मंगलोर के मतदाता चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करें। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का बड़े अंतर से जीतना तय है। संविधान और आरक्षण समाप्त होने के नाम पर फैलाए विपक्षी गुब्बारे की हवा लोकसभा चुनाव में निकल चुकी है। यही वजह है कि पिछड़े और दलित समाज के मतदाता अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमारे पक्ष में मुहर लगाने जा रहे हैं। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय भी विपक्षी वोट बैंक की राजनीति से अजीज आ चुकी है और विकास की मुख्यधारा का हिस्सा बनने को आतुर है। लिहाजा मंगलोर की जनता अपनी विधानसभा में पहली बार कमल खिलने के साथ नया इतिहास रचने जा रही है।

मंगलोर की तरह बदरीनाथ विधानसभा की जनता भी केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरी तरह संतुष्ट है। प्रचार के नाम झूठे आरोप और भ्रम फैलाने की उनकी नकारत्मक राजनीति को एक बार फिर देवभूमि की जनता ने नकारने का मन बना लिया है। प्रचार अभियान में पार्टी ने डबल इंजन सरकार के कामों को बूथ से लेकर पन्ना स्तर तक पहुंचाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *