बाबा बर्फानी का दर्शन करने के लिए जम्मू से 4,889 श्रद्धालु कश्मीर रवाना

जम्मू कश्मीर(जम्मू),रविवार 14 जुलाई 2024

अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्‍था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 4,889 श्रद्धालुओं का यह ग्रुप जम्मू से कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए निकला है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के करीब तीन बजे 187 वाहनों के काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। 500 महिलाओं और 11 बच्चों सहित 2,993 तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को अपनाएंगे। 1,896 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *