गंगा के तेज बहाव में बहा कांवड़िया, नदी के बीच टापू पर फंसा, एसडीआरएफ ने बचाया

उत्तराखंड(हरिद्वार),मंगलवार 23 जुलाई 2024

हरिद्वार जनपद के बैरागी घाट पर मंगलवार को नदी पार करते समय एक कांवड़िया तेज बहाव में बह गया और नदी के बीच टापू पर जाकर फंस गया। हालांकि एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर कांवड़िया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के जलालपुर गांव निवासी अरुण राठौर (32) कांवड़ लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने निकले थे। मंगलवार को जनपद हरिद्वार के बैरागी घाट पर कम बहाव में नदी पार कर रहा था। इसी बीच अचानक जल प्रवाह तेज होने से पानी के बहाव में वह बह गया और नदी के बीचोंबीच टापू में फंस गया। मौके पर मुस्तैद बैरागी कैंप की एसडीआरएफ टीम के जवानों ने नदी में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़िया को रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *