पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 21 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सीएम आवास पर पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह और सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने तीनाें अधिकारियाें का सम्मानित भी किया।

मंगलवार को पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह और सूरज पंवार मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक में सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक और अंकिता ध्यानी ने पांच हजार मीटर में प्रतिभाग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *