भाजपा नेत्री के घर के अहाते में आया गुलदार

उत्तराखंड(नैनीताल),बुधवार 20 मार्च 2024

वन्य जीव लगातार मानव बस्तियों में नजर आ रहे हैं। अब नैनीताल के तल्लीताल में इंद्रा कॉटेज क्षेत्र में एक वयस्क विशाल आकार का गुलदार दिखायी दिया है। यह वन्य जीव भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला के घर के बाहर टहलता हुआ कैमरे में कैद हुआ है।

यह घटना 20 मार्च की रात्रि 1 बजकर 46 मिनट की है। कैमरे में वयस्क गुलदार बेहद खामोशी से सीढ़ियों से अहाते में आता है और मौका देखकर अचानक शिकार पर टूटता है, लेकिन संभवतया कुत्ता या अन्य शिकार उसके हाथ नहीं आ पाता। इसके बाद वह मन मसोसकर सीढ़ियों से वापस लौट आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *