मंत्री गणेश जोशी ने साकेत कॉलोनी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग लिया

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 21 सितम्बर 2024

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को केनाल रोड स्थित साकेत कॉलोनी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग लेते हुए सड़क पर झाड़ू लगाया। इस दाैरान उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता में श्रमदान किया।

गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयाेजित इस स्वच्छता अभियान में देशभर और प्रदेशभर में गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा है।

मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है और पर्यावरण मित्र जैसे सम्मान जनक नाम देकर सफाई कर्मियाें की स्थिति काे सुधारने का कार्य किया है।

इस अवसर पर दर्जाधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आशीष थापा, राकेश चड्डा, योगेश भट्ट सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *