कांग्रेस ने गौरव चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, उत्तराखंड ओबीसी विभाग अध्यक्ष की संभालेंगे कमान

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 29 मार्च 2024

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड के लिए ओबीसी विभाग के अध्यक्ष की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार त्रिपुरा में ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन देवनाथ को नियुक्त किया गया है, वहीं उत्तराखंड में ओबीसी विभाग का प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी को बनाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गौरव चौधरी को ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के लगभग डेढ़ माह बाद चार जून को मतगणना होगी। चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सभी विभागों में नियुक्ति करने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *