राशिफल : आज का राशिफल

रविवार 08 दिसंबर 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – कार्य-व्यवसाय में विस्तार हेतु नवयोजना की शुरुआत, व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान, शुभ भावनाओं का उदय, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता।
  2. वृषभ – व्यक्तित्व का विकास, बुद्धि चातुर्य से संकल्पसिद्धि, अध्यवसाय की ओर रुझान, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न।
  3. मिथुन – आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, कठिनाइयों का निराकरण, उच्चाधिकारियों से लाभ, दाम्पत्य जीवन मधुर, संभावित यात्रा सुखद।
  4. कर्क – स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यक्ति विशेष से हानि की संभावना, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, भौतिक सुख-सुविधा में कमी, दाम्पत्य जीवन में तनाव।
  5. सिंह – स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य हितकर, अधिकारियों से आशानुकूल सहयोग, वाद-विवाद का समापन, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
  6. कन्या – कार्य-व्यवसाय में उन्नति हेतु सुपरिचितों से विचार-विमर्श, अधूरी योजना साकार, बकाए धन की प्राप्ति, आपसी संबंधों में सुधार, यात्रा सुखद।
  7. तुला – भाग्योन्नति हेतु नवीन आयाम, नवयोजना का श्रीगणेश, दूसरों के आशसन से मानसिक राहत, परोपकार की भावना जागृत, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त।
  8. वृश्चिक – अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, प्रतियोगिता में असफलता, वैवाहिक जीवन में मतभेद, व्यक्तिगत समस्याओं से मन अशांत।
  9. धनु – भाग्य उन्नति में सहायक, कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान, दाम्पत्य जीवन मधुर, यात्रा आशाजनक।
  10. मकर – व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति की दिशा में प्रयास, राजनैतिक कृत्यों में रुचि, आकस्मिक लाभ का सिलसिला, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, मन प्रसन्न।
  11. कुम्भ – समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, किसी योजना का सुपरिणाम, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, भौतिक सुख।
  12. मीन – व्यापार में निराशा, धन का अभाव, किसी मुद्दे पर तनाव, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, पारिवारिक उलझनें, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *