राज्यपाल ने किया टीबी मुक्त उत्तराखण्ड का आह्वान, 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 08 दिसंबर 2024

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को राजभवन में टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान उत्तराखण्ड के आठ चयनित जनपदों- बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में चलाया जाएगा। जनपद स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया।अभियान के तहत कमजोर वर्गों (Vulnerable Population) की मैपिंग करते हुए सक्रिय टीबी मामलों की पहचान, निदान और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए नि-क्षय मित्र योजना के तहत सहयोग दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाली आबादी में टीबी के मामलों का पता लगाना, जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।राज्यपाल ने अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा, कारागार, सूचना और अन्य विभागों के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आम जनता से भी इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *