राशिफल : आज का राशिफल

सोमवार 20 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – व्यापार में धन निवेश, परोपकार में रुचि, परिवार में सुख शांति, मनोबल में वृद्धि, दाम्पत्य जीवन सुखी, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर।
  2. वृषभ – साहसिक प्रयास प्रगति पर, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, अध्यावसाय की ओर रुचि।
  3. मिथुन – योजना अपूर्ण, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, शारीरिक कष्ट, आय की तुलना में व्यय अधिक, पारिवारिक सम्बन्धों में वैमनस्यता, सुपरिचितों से वाद-विवाद की आशंका।
  4. कर्क – दिन बेहतर, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, सुसंदेश की प्राप्ति, भौतिक सुख के साधन सुलभ।
  5. सिंह – ग्रहयोग बेहतर, आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, पारिवारिक समस्याओं का समाधान, आत्मीयजनों से मधुरता, बकाए धन की प्राप्ति, व्यक्तिगत जीवन में सुखशांति।
  6. कन्या – विचाराधीन योजना को मूर्तरूप में परिणित, यश-मान प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न, आशानुकूल घटनाएं घटित, वैमनस्यता का समापन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।
  7. तुला – स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यावसायिक उन्नति में बाधा, आत्मविश्वास में कमी का एहसास, प्रगति में अवरोध, व्यवहार में लापरवाही हानिकारक, विरोधी प्रभावी।
  8. वृश्चिक – शुभ भावनाओं का उदय, आर्थिक-व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, राजनीतिक कृत्यों में अभिरुचि, विवाद के समापन में मित्र सहायक, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।
  9. धनु – अभीष्ट कार्यों में सिद्धि, मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त, जटिल समस्याओं का समाधान, राजनैतिक गतिविधियों की ओर रुझान, श्रेष्ठजनों की सलाह मान्य।
  10. मकर – शुभ भावनाओं का उदय, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, मनोबल में वृद्धि, दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।
  11. कुम्भ – समय भाग्य के विपरीत, आहार-विहार में अनियमितता, स्वास्थ्य में बाधा, सुपरि-चितों से धोखे की आशंका, प्रतियोगिता में असफलता, प्रेम सम्बन्धों में तनाव।
  12. मीन – परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, कठिनाइयों में कमी, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, विवाद का समापन, जीवन साथी से सामंजस्य, आवागमन में अनुकूलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *