राशिफल : आज का राशिफल

गुरुवार 30 जनवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – आर्थिक क्षेत्र में प्रगति का मार्ग प्रशस्त, इच्छा के अनुकूल घटनाएँ घटित, धर्म में रुचि, शुभ समाचार से घरेलू वातावरण सुखद, मौज-मस्ती में व्यय की अधिकता।
  2. वृषभ – प्रियजनों के माध्यम से समस्या का समाधान, राजनीतिक कृत्यों में रुझान, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, कठिनाइयों का निवारण।
  3. मिथुन – आर्थिक उलझने, स्वास्थ्य विपरीत, बात-बात पर क्रोध, यात्रा निष्फल, शेष समय में बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, प्रतियोगिता में सफलता।
  4. कर्क – नवसम्पर्क लाभदायी, व्यापार में धन निवेश, आत्मिक शांति, शेष समय में कार्यों में अड्चनें, दाम्पत्य तनाव, गलतफहमी के शिकार।
  5. सिंह – सामयिक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, व्यापार में धन निवेश, विशिष्टजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम, आपसी सलाह से कामयाबी, उत्तरदायित्व का निर्वाह।
  6. कन्या – व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम, प्रतियोगिता में सफलता, विरोधी असफल, आपसी गलतफहमियाँ दूर, यात्रा का सुपरिणाम।
  7. तुला – मान-सम्मान प्रभावी, व्यवसाय में असंतोष, विचारों में उग्रता, शेष समय में नवयोजना दृष्टिगत, मांगलिक आयोजन सम्पादित।
  8. वृश्चिक – भाग्योन्नति के नवीन आयाम, संतान पक्ष का उत्कर्ष, धन लाभ, शेष समय विपरीत, दूसरों की भूल से स्वंय की हानि, विश्वासघात की आशंका।
  9. धनु – व्यावसायिक प्रगति, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति, मांगलिक आयोजन सम्पादित, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, धार्मिक स्थलों की यात्रा।
  10. मकर – मनोभिलाषित योजनाएँ कार्यान्वित, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, आय के नवीन स्रोत, स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, आमोद-प्रमोद के साधन।
  11. कुम्भ – निराशा, पुरुषार्थ में अरुचि, वैवाहिक अड्चनें, मन आशांत, शेष समय में स्वास्थ्य में सुधार, शुभ भावनाओं का उदय, धन की प्राप्ति।
  12. मीन – समय प्रगतिकारक, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, घरेलू वातावरण सुखद, शेष समय में आर्थिक पक्ष से असंतोष, जीवनसाथी से कष्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *