उत्तराखंड(टिहरी/नरेंद्र नगर),रविवार 02 फरवरी 2025
उत्तराखंड के चार धामाें में से एक श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 4 मई (रविवार) को प्रात: 6 बजे खुलेंगे।रविवार काे बसंत पंचमी के दिन राजमहल नरेन्द्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि टिहरी दरबार में पूजा अर्चना के बाद तिथि घोषित की गई। इस वर्ष श्रीबदरीधाम खुलने की प्रक्रिया के तहत तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 22 अप्रैल से शुरू होगी और 4 मई काे धाम के कपाटखुलेंगे। उल्लेखनीय है कि श्रीबदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हर साल बसंत पंचमी के पावन पर्व ही तय की जाती है।