प्रियंका वाड्रा 13 को आएंगी उत्तराखंड

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 08 अप्रैल 2024

कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि 13 अप्रैल को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा देहरादून के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है जिसकी एक-दो दिन में घोषणा हो जाएगी।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी के साथ ही अब स्टार प्रचारकों के उत्तराखंड आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंच रही हैं। जहां पर वह लोकसभा सीट पौड़ी और हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगी। अभी राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *