साइकिल रैली निकालकर मतदाता जागरुकता का दिया संदेश

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 22 फरवरी 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर शनिवार काे पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं 20 किलोमीटर दूरी तक साइकिल चलाकर मतदाता जनजागरुकता का संदेश दिया। रैली में 250 से अधिक साइकिल प्रेमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ के साथ हुई, जिसके बाद साइकिल रैली पुलिस लाइन से निकली। रैली आराघर चौक, ईसी रोड से राजपुर रोड, कैनाल रोड पार करते हुए काटबंग्ला पुल पहुंची। यहां से साइकिल रैली वापस उसी मार्ग से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंची। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य मतदाताओं को उनके स्वास्थ्य एवं मताधिकारों के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से हर माह थीमवार गतिविधियों का कैलेंडर भी तैयार किया गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए साल भर में 4 तिथियां नियत की गई हैं, जिसमें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले मतदाता फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

रैली में प्रतिभाग करने वाले महिला वं पुरुषों में सबसे अधिक आयुवर्ग, सबसे कम आयुवर्ग के प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। रैली में एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर, एडीएम जयभारत सिंह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास, पहाड़ी पैडलर से गजेंद्र रमोला, समीर नरुला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *