होटल के कमरे में पंखे पर लटकी मिली युवती

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 08 फरवरी 2025

डोईवाला के जॉली ग्रांट स्थित होटल में शुक्रवार को एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को होटल प्रबंधन से सूचना मिली कि 24 वर्षीय प्रशांत कुमार पटेल और एक युवती 6 फरवरी की रात होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। अगले दिन सुबह दोनों होटल से चेक-आउट कर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद युवती वापस लौटी और अपने छूटे हुए सामान का हवाला देते हुए दोबारा कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हिमालयन जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेज दिया। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *