अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर

नई दिल्ली,शुक्रवार 20 सितंबर 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो सिद्धो-कान्ह की जन्मस्थली जाएंगे। इसके बाद राज्य के दो स्थानों पर परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक शाह के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12ः30 बजे भोगनाडीह साहिब जाएंगे। यहां से वो सिद्धो-कान्ह की जन्मस्थली का दौरा करेंगे। उनकी परिवर्तन सभा भी साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान पर होनी है। इसका समय दोपहर डेढ़ बजे रखा गया है। भाजपा नेता शाह की दूसरी जनसभा गिरिडीह के झारखंडधाम में होनी है। इसका समय अपराह्न साढ़े तीन बजे तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *