भाजपा करनपुर मण्डल के द्वारा वार्ड 17चखुवाला के श्री राम मंदिर में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया

उत्तराखंड(देहरादून), रविवार 31मार्च 2024

आज  भाजपा करनपुर मण्डल के द्वारा वार्ड 17 चुक्खुवाला के श्री राम मंदिर में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा करनपुर मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा द्वारा की गई।

भाजपा करनपुर मण्डल द्वारा वार्ड 17  चुक्खुवाला में बूथ नम्बर 48,51,52,53,54,55,56 का शक्ति केंद्र का सम्मलेन किया।

करनपुर मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा ने कहा की चुनावों कि मतदान की फाइनल डेट तक कार्यकर्त्ता पूरे मन से अपनेआप को पार्टी के प्रति समर्पित हो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाये और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करें।

अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा कर एक बार पुनः बीजेपी की सरकार बनाये।इस सकल्प को पूरा करना है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश नारंग ने कहा की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं से जोड़ा है। दिल्ली से देहरादून तक सडको में हाईवे का विस्तार कर जनता के समय व उसके खर्चा को कम कर दिया है। अनेकों योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया है।

मनोनीत पार्षद वार्ड 17 चुक्खुवाला सतीश कपूर ने कहा की भाजपा सरकार ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकती है। जन धन के खाते हो या कन्या सुकन्या योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिये गये। गरीब कल्याण का कार्य भाजपा ही पूर्ण कर सकती है।

शक्ति केंद्र प्रमुख सौरव डोभाल ने पुनः राष्ट्रवादी सरकार लाने का आह्वान किया।सभी कार्यकर्त्ताओ से 2 से 3 घंटे तक पार्टी के लिये समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कुलदीप सिंह ललकार ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा देश के दुश्मन को मुँह तोड़ जवाब देने का कार्य भाजपा सरकार ही कर सकती है।

इस अवसर पर दीपा शाह, सतेंद्र भंडारी, अरुण शाह, लक्ष्मी पाल, कृष्ण गोपाल रुहेला, सचिन सोंधी, कुलदीप सिंह ललकार, अमित वर्मा, चन्दर मोहन अरोड़ा, रवि शर्मा, मीना शर्मा, संदीप गुप्ता, विमला डोंडियाल, कुलदीप काला, अनुराधा, विनोद ध्यानी, सुरेश शाह आदि अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *