मतगणना को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 03 जून 2024

भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अध्यक्षता में टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रूहेला एवं लोकसभा सह संयोजक सीताराम भट्ट की उपस्थिति में महानगर पदाधिकारी समेत मोर्चा के अध्यक्ष-महामंत्री की बैठक हुई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि चार जून को सभी कार्यकर्ता समय से पूर्व मतगणना स्थल पर पहुंचे। सभी मोर्चा के पदाधिकारी महानगर कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे। कुल मिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की मतगणना पर कड़ी निगरानी रहेगी। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, बबीता सहोत्रा, संतोष समेमवाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर मंत्री सुनील शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *