वन्यजीव हमलों को लेकर प्रमुख वन संरक्षक से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बचाव के लिए प्रधानों से समन्वय का दिया सुझाव

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 23 नवंबर 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्य में भालू व गुलदार के बढ़ते हमलों में बचाव को लेकर वन विभाग को प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से घायलों के इलाज में आर्थिक मदद की वृद्धि का अनुरोध करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने शनिवार को प्रमुख वन संरक्षक से मुलाकात की और विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में भालू व गुलदार आदि जानवरों के हमलों की बढ़ती घटनाओं को रोकने के मद्देनजर विस्तृत जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सावधानी के तमाम उपाय करने और हिंसक घटना या उसकी संभावना की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्यवाही का आग्रह किया है। उन्होंने ऐसी कठिन परिस्थिति में सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं अन्य स्थानीय क्षेत्र जन प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क कर जागरूकता फैलाने और समन्वय बनाने का भी सुझाव दिया हैं। उन्होंने वन्य जीव संघर्ष में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को अभिलंब आर्थिक एवं सभी जरूरी मदद पहुंचाने की बात कही है। महेंद्र भटृ ने कहा कि एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि भालू या गुलदार से घायल व्यक्ति के पूर्णतया इलाज में अनुमन्य राशि दो लाख से भी कही बड़ी धनराशि प्रभावित परिवार की खर्च हो जाती है। उन्होंने बताया कि गंभीरता और परिस्थितियों के मद्देनजर घायलों की आर्थिक मदद अधिक व्यवहारिक हो, इस संबंध में वह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से शीघ्र आग्रह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *