भाजपा का मेनिफेस्टो जुमला पत्र : डॉ. चयनिका

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 14 अप्रैल 2024

कांग्रेस नेता डॉ. चयनिका उनियाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेनिफेस्टो को जुमला पत्र बताते हुए कहा है कि इस घोषणा पत्र में जनभावना का ख्याल नहीं रखा गया है। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान है लेकिन भाजपा अपने संकल्प पत्र में बेरोजगारी के लिए कोई रोड मैप तैयार नहीं की है।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उत्तराखण्ड मीडिया प्रभारी डॉ. चयनिका उनियाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को मन की बात नहीं जनता की मन की बात भी सुननी होती हैं। कांग्रेस की मेनिफेस्टो में पांच तरह के न्याय और 25 गारंटियों पर प्रमुखता से बात रखी गयी हैं। कांग्रेस का मेनिफेस्टो विशेषज्ञों की राय और आमजन की भागीदारी से सवा तीन महीने में बनकर तैयार हुई। भारतीय जनता पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी 30 मार्च को गठित होती है। मात्र 13 दिन पहले जब पहले चरण के चुनावों को चार दिन रहते हैं तो इसकी घोषणा कर दी जाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 100 स्मार्ट सिटी की बात की गई थी लेकिन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों की आय दोगुना करने के बात हवा हवाई साबित हुई। पेट्रोल डीजल के दाम घटने के बात हुई, लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। महंगाई पर भाजपा बोलने के लिए तैयार नहीं है। लखपति दीदी बनाने की बात भाजपा करती है, लेकिन कुछ दिखाई नहीं देता। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया,यह आंकड़ा नीति आयोग की रिपोर्ट,लेकिन 20 फीसद आबादी 46 रुपये पर प्रतिदिन पर गुजर बसर करने के लिए मजबूर है,यह नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है।

उन्होंने कहा कि किसानों को एमसपी की गारंटी का जिक्र भाजपा के मेनिफेस्टो में नहीं हैं। आज महंगाई दर 8.5 फीसद पर है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस गरीब महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना और सरकारी नौकरियों में 50 फीसद आरक्षण देने की बात करती हैं। आज देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगभग 6 लाख चिकित्सकों के पद रिक्त है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन, मथुरादत्त जोशी,मुख्य प्रवक्ता/उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी गरिमा माहरा दसौनी,शिशपाल सिंह बिष्ट,अभिनव थापर,मोहन काला,मंजू त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *