उत्तराखंड(गोपेश्वर),शुक्रवार 07 जून 2024
बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर देवली बगड़ के निकट एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
लंगासू चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि घटना संभवता देर रात्रि की है। देवली बगड़ के समीप पुलिया के पास बोलेरो वाहन खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान नरेंद्र पुत्र जयकृत, अरविंद पुत्र जयपाल दोनों निवासी मासौं नंदप्रयाग के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।