मुख्यमंत्री धामी कई राज्यों में करेंगे चुनावा सभाएं : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 01 मई 2024

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहां बुधवार को कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक के बाद एक कड़े फैसले लिए हैं, उससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। आने वाले दिनों में पार्टी धामी को अन्य राज्यों में चुनावी दौरों पर भेज रही है।

उन्होंने बतायाकि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की पहल और सख्त नकलरोधी कानून जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर देशभर में चर्चा आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व इस लोकसभा चुनाव में भरपूर उपयोग कर रहा है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में एक के बाद एक चुनावी रैलियां संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रथम चरण में संपन्न होने के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें कई राज्यों में प्रचार के लिए लगाया है। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना व पश्चिम बंगाल में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में नामांकन रैली में शामिल होने के साथ ही सभाओं को भी संबोधित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *