नव संवत्सर में नए संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान में आगे आएं : मंत्री जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 09 अप्रैल 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां के नौ रूपों को नमन करते हुए शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने नव संवत्सर में नए संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।

मंत्री जोशी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अपने शासकीय आवास पर विशेष पूजा अर्चना कर सभी के मंगल की कामना करते हुए सभी को हिन्दू नववर्ष की भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की साधना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। यह त्योहार लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने और उन्हें देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *