तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस : धामी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 27 अप्रैल 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा के संपत्ति बंटवारे को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान धामी ने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने के साथ तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है।

धामी ने कहा कि पित्रोदा कांग्रेस के बड़े विचारक और सलाहकार रहे हैं। उनका यह बयान साफ तौर पर कांग्रेस की नीति को स्पष्ट करता है। धामी ने आगे कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कभी भी सही विषय पर पक्ष नहीं रखती हैं। केवल गुमराह करना और तुष्टीकरण की राजनीति, यही कांग्रेस का चरित्र बन गया है। जनता सब देख रही और हिसाब भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *