उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 02 जुलाई 2024
ऋषिकेश तहसील दिवस में प्रतिभाग करने से पूर्व जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देहरादून से भानियावाला तक वर्षा के बीच पानी निकासी का अवलोकन करते हुए। भानियावाल में सड़क पर पानी बहने सम्बन्धित अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के उपरान्त उप जिलाधिकारी डोईवाला, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी कार्मिक मौके पर पंहुचकर कर जल निकासी खुलवाई।