हर कार्यकर्ता पार्टी संगठन और देश के लिए महत्वपूर्ण है : पुष्कर काला

उत्तराखंड(गोपेश्वर),मंगलवार 02 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने के लिए भाजपा के गढ़वाल लोक सभा चुनाव प्रभारी पुष्कर काला ने मंगलवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी संगठन और देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। आज भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर देश की लोकसभा में दो सांसद से 303 तक पहुंचाएं हैं।

भाजपा गढ़वाल लोक सभा प्रभारी ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता के दम पर आज कश्मीर से धारा 370 धारा खत्म कर जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा में शामिल किया। हर एक कार्यकर्ता के दम पर हमने पांच सौ वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद राम मन्दिर का निर्माण किया। देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई, जिसका लाभ बिना अवरोध और बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक मिला है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं और सेनाएं आधुनिक हुई हैं।

बैठक में निवर्तमान विधायक राजेंद्र भण्डारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव सामने है और जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ रही है। हम सभी को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचने का लक्ष्य है। आज चारों ओर भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। अब हमें इस माहौल को वोट में परिवर्तन करना है।

बैठक में महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, हरक सिंह नेगी, राजेन्द्र भण्डारी, विनोद नेगी, नन्दन सिंह बिष्ट, संदीप रावत, चंद्रकला तिवारी, पुष्पा पासवान, मोहन नेगी, विनोद कनवासी, महेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *