राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी अक्षय तृतीया पर्व की शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 10 मई 2024

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते कहा कि संपूर्ण पापों का नाश करने वाली और सभी सुखों को प्रदान करने वाला यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कामना की है कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में समृद्धि, सौभाग्य व सफलता का संचार हो एवं सबके अन्न, धन और विद्या में वृद्धि हो।

राज्यपाल ने 10 मई अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के भक्तिमय, सुगम व सुःखद चारधाम यात्रा की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। मुख्यमंत्री ने यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए यह कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *