राजस्थान और झारखंड सहित छह राज्यों के राज्यपालों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली,रविवार 04 अगस्त 2024

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित छह राज्यों के राज्यपालों ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने राज्यपालों की प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी। राज्यपालों की प्रधानमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी।

झारखंड और राजस्थान के अलावा प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वालों में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मेघालय के राज्यपाल सी.एच. विजयशंकर, सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और तेलंगाना के राज्यपाल देव वर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर राज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी को पुष्पगुच्छ, पेंटिंग एवं शॉल आदि भेंट की।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन समाप्त हो गया। यह सभी राज्यपाल सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *