उच्च शिक्षा मंत्री ने 10 प्रयोगशाला सहायकाें काे साैंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 28 जनवरी 2026 

उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों के 10 नए प्रयोगशाला सहायकाें काे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र साैंपे।

मंगलवार काे अपने सरकारी आवास पर आयाेजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे विभागीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने की उम्मीद जताई। इस माैके पर डॉ. रावत ने कहा कि राजकीय महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति से प्रायोगिक कक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा। इससे छात्र-छात्राओं को विषय की गहरी समझ, कौशल विकास और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने भौतिक विज्ञान के राकेश चंद्र बिनवाल, जन्तु विज्ञान की विमला मौनी, पूजा और रोहन कौशिक, वनस्पति विज्ञान की शिवानी, हरिओम, पुलकित प्रताप और कुलदीप सिंह चौहान तथा भूगोल के महादेव नौटियाल और हरीश चन्द्र जोशी काे नियुक्ति पत्र साैंपे। इन सभी को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में प्रथम तैनाती दी गई है। इस अवसर पर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एएस उनियाल, अन्य विभागीय अधिकारी, नवनियुक्त अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *