राजभवन में खेली गई फुलों की होली

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 23 मार्च 2024

राजभवन में शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकारों ने फूलों की होली के साथ-साथ लट्ठ मार होली के माध्यम से भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को आनंदित किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी लोगों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान वृंदावन से आए टीम अवध के कलाकारों की ओर से फूलों की होली खेली गई। इस होली मिलन में कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी।

राज्यपाल ने कहा कि टीम अवध के कलाकारों की ओर से अपने ही अंदाज में एक अलग ही प्रस्तुति दी है। यहां की होली विश्व भर के लोगों को आकर्षित करती है,जिसमें अलग ही उमंग और उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने वृंदावन से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए उनका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *