राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

सोमवार, 18 मार्च 2024

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – व्यावसायिक दृष्टिकोण से समय हितकर, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, भोग-विलासिता की ओर रुझान, मनोरंजन की ओर रुझान, जनकल्याण की भावना जागृत ।
  2. वृषभ – वांछित सफलता का सुअवसर, योजना साकार होने की ओर, आर्थिक पक्ष बेहतर बनने की ओर, पठन-पाठन में रुचि, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, सुपरिणाम की प्राप्ति।
  3. मिथुन – ग्रहस्थिति अनुकूल, मनोरथपूर्ण, मित्रों से विचार-विमर्श, समस्याओं का समाधान, मेल-मिलाप में रुचि, दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग, भौतिक सुख, मन प्रसन्न।
  4. कर्क – बने-बनाये कार्यों में अड़चनें, पारिवारिक उलझनें, मन अशांत, इच्छित पद की प्राप्ति में बाधा, धर्म-अध्यात्म के प्रति अरुचि, वैवाहिक जीवन में मतभेद।
  5. सिंह – व्यक्तिगत कठिनाइयों का निराकरण, आर्थिक स्थिति में सुधार, साहसिक प्रयास प्रगति पर, बौद्धिक क्षमता का विकास, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, यात्रा सफल ।
  6. कन्या – निराशा का समापन, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, परिवार में हर्षोल्लास, मनोविनोद के सुअवसर पर प्राप्त, बुद्धि का विकास ।
  7. तुला – दिनचर्या व्यवस्थित, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, सुसमाचार से हर्ष, आपसी वैमनस्यता का समापन, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, वाहन से सुख।
  8. वृश्चिक – पारिवारिक तनाव, मित्रों से मतभेद, समस्याओं से मन दुविधामय, यात्रा निराशा-जनक, हानि भी, धर्म-अध्यात्म के प्रति अरुचि, वाहन से दुर्घटना संभव।
  9. धनु – अधूरे कार्यों की पूर्ति, विरोधी परास्त, सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि, इच्छाशक्ति का विकास, परोपकार की ओर प्रवृत्ति, कर्ज की अदायगी, धर्म-अध्यात्म में आस्था।
  10. मकर – व्यक्तित्व का विकास, व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार, मेल-मिलाप में रुचि, दाम्पत्य सुखमय, प्रियजनों से सामंजस्य, आवागमन में अनुकूलता, धन की प्राप्ति।
  11. कुम्भ – मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, सुसंदेश की प्राप्ति, सामाजिक कार्यों में वृद्धि ।
  12. मीन – दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, व्यावसायिक असफलता, बाद-विवाद की आशंका, दाम्पत्य जीवन में कटुता, स्पष्टबादिता घातक, यात्रा से हानि की आशंका ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *