राशिफल: आज का राशिफल

बुधवार 10 अप्रैल 2024

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मनोबल में वृद्धि, परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, अधीनस्थ सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, राजकीय पक्ष से सहयोग।
  2. वृषभ – भावुकता में लिया गया निर्णय अहितकर, मानसिक अशांति, दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, कर्ज से परेशानी, व्यावसायिक पक्ष में जोखिम से हानि।
  3. मिथुन – समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त, सुसमाचार की प्राप्ति से हर्ष, इच्छित पद की प्राप्ति, परिश्रम के अनुरूप सफलता की प्राप्ति, लाभ भी।
  4. कर्क – सामयिक कार्य प्रगति पर, भाग्योननति का मार्ग प्रशस्त, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, वैवाहिक सम्बन्धों में सुख शांति, बकाये धन की प्राप्ति।
  5. सिंह – स्वजनों के माध्यम से कुछेक कार्य प्रगति पर, धन सम्पत्ति विषयक मसला हल होने की ओर, परिवार में शुभ कृत्य सम्पादित, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।
  6. कन्या – मानसिक अशांति, गुप्त चिन्ताओं से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव, पारिवारिक उलझनें, व्यय की अधिकता, लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, संतान पक्ष से कष्ट ।
  7. तुला – नवीन योजना दृष्टिगत, विवादास्पद मसला सुलझने को, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि, दर्शनीय स्थलों की यात्रा से आनन्द ।
  8. वृश्चिक – ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, किसी समस्या का संतोषजनक समाधान, परिवार में सुख-शांति का वातावरण, बकाए धन की प्राप्ति का सुयोग, चित्त प्रफुल्लित।
  9. धनु – आकस्मिक लाभ का सुयोग, व्यक्तिगत कार्य क्षमता में वृद्धि, प्रतियोगिता में सफलता, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, लाभ भी।
  10. मकर – पारिवारिक व्यथा, व्यक्ति विशेष से धोखे की आशंका, विरोधी सक्रिय होने की दिशा में प्रयासरत, वैवाहिक जीवन में असंतोषजनक, मान-सम्मान में कमी ।
  11. कुम्भ – आर्थिक लाभ का सुयोग, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, मित्रों से सहयोग, कर्ज की निवृत्ति, स्वाध्याय की ओर रुचि, वैमनस्यता का समापन।
  12. मीन – आरोग्य सुख, व्यापार में विस्तार व परिवर्तन की योजना फलीभूत, किसी विवाद के समापन से हर्ष, बकाए धन की प्राप्ति, परिवार में आपसी सदुभाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *