गुरुवार 21 नवंबर 2024
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यक्ति विशेष से हानि की सम्भावना, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, भौतिक सुख सुविधा में कमी, दाम्पत्य जीवन में तनाव।
- वृषभ – स्वविवेक से लिया गया निर्णय व किया गया कार्य हितकर, अधिकारियों से आशानुकूल सहयोग, वाद-विवाद का समापन, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।
- मिथुन – कार्य व्यवसाय में उन्नति हेतु सुपरिचितों से विचार-विमर्श, अधूरी योजना साकार, बकाए धन की प्राप्ति, आपसी सम्बन्धों में सुधार, यात्रा सुखद।
- कर्क – भाग्योननति हेतु नवीन आयाम, नवयोजना का श्रीगणेश, दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत, परोपकार की भावना जागृत, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त।
- सिंह – अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, प्रतियोगिता में असफलता, वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद, व्यक्तिगत समस्याओं से अशांति।
- कन्या – भाग्य उन्नति में सहायक, कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान, दाम्पत्य जीवन मधुर, यात्रा आशाजनक।
- तुला – व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति की दिशा में प्रयास, राजनैतिक कृत्यों की ओर रुचि, आकस्मिक लाभ का सिलसिला, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, मन प्रसन्न।
- वृश्चिक – समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, भौतिक सुख।
- धनु – व्यापारिक पक्ष में निराशा, धन का अभाव, किसी मुद्दे पर तनाव, दूसरों की गलत-फहमी के शिकार, पारिवारिक उलझनें, वाहन से चोट-चपेट, दुर्घटना की आशंका।
- मकर – कार्य व्यवसाय में विस्तार हेतु नवयोजना की शुरुआत, व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान, शुभ भावनाओं का उदय, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।
- कुम्भ – व्यक्तित्व का विकास, बुद्धि चातुर्य से संकल्प सिद्धि, अध्यावसाय की ओर रुझान, का निर्वाह, मान- कृत्य सम्पन्न।
- मीन – आर्थिक व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, कठिनाइयों का निवारण, उच्चाधिकारियों से लाभ, दाम्पत्य जीवन मधुर, सम्भावित यात्रा सुखद।