राशिफल : आज का राशिफल

रविवार 14 अप्रैल 2024

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता, समस्या के समाधान हेतु स्वजनों से विचार-विमर्श, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, वरिष्ठजनों से सम्पर्क।
  2. वृषभ – स्वाध्याय की ओर रुचि, घरेलू समस्याएँ पक्ष में सुलझने की ओर, राजनैतिक कृत्यों की ओर अभिरुचि, बुद्धि-विवेक से किया गया कार्य लाभप्रद, कर्ज की निवृत्ति।
  3. मिथुन – सामयिक कार्यों में अनुकूलता, वाक्पटु॒ता से संकल्पसिद्धि, व्यापारिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, दाम्पत्व जीवन में सुख शांति का वातावरण।
  4. कर्क – भाग्योनति का मार्ग अवरुद्ध, कार्य व्यवसाय में नुकसान, बनी-बनाई योजना किसी कारणवश अधूरी, वैवाहिक जीवन असंतोषजनक, भौतिक सुख में कमी।
  5. सिंह – कार्यों में उन्नति का सुयोग, सुपरिचितों के सहयोग से समस्या का समाधान, शारीरिक अनुकूलता, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान, आत्मिक शांति।
  6. कन्या – आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में प्रगति हेतु नव प्रयास सार्थक, वाद-विवाद में कमी, किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त, प्रेमसम्बन्धों में प्रगाढ़ता, यात्रा संतोषजनक।
  7. तुला – स्वास्थ्य बेहतर, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, विवाद के समापन का मार्ग प्रशस्त, उन्नति की दिशा में प्रयास सार्थक, मनोरंजन में रुचि।
  8. वृश्चिक – समय विपरीत, जल्दबाजी में किया गया कार्य व लिया गया निर्णय अहितकर, आत्मीयजनों से कट॒ता, स्वास्थ्य में व्यवधान, निजी इच्छा की पूर्ति में अड़चनें।
  9. धनु – अधूरे व नवकार्यों की पूर्ति हेतु मित्रों से विचार-विमर्श, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, संभावित यात्रा सफल, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, खुशी भी।
  10. मकर – बहुप्रतीक्षित योजना साकार होने की ओर, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, किसी के माध्यम से बकाये धन की प्राप्ति, भोग-विलासिता की ओर रुझान, संत-समागम।
  11. कुम्भ – समय संतोषजनक, आर्थिक व्यापारिक पक्ष में उन्‍नति का सुयोग, विवाद का निर्णय पक्ष में, परिवार में मांगलिक आयोजन सम्पन्न, विरोधी पराभूत, धनलाभ।
  12. मीन – परिस्थितियां भाग्य के प्रतिकूल, आहार-विहार की अनियमितता से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव, लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध, आर्थिक लेन-देन में जोखिम से नुकसान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *