मंगलवार 13 जनवरी 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – भाग्योन्नति, रचनात्मक कृत्यों से यश की प्राप्ति, श्रेष्ठ-जनों से सम्पर्क, शेष समय में दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता, आय में न्यूनता।
- वृषभ – आरोग्य सुख की प्राप्ति, पराक्रम से आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में अनुकूलता, मौजमस्ती के निमित्त व्यय, वरिष्ठजनों की सलाह लाभदायक, वाहन से सुख।
- मिथुन – कार्य व्यापार में विस्तार, राजकीय पक्ष से सहयोग, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, परोपकार की ओर प्रवृत्ति, दाम्पत्य जीवन में सुख शांति का समय।
- कर्क – कार्यों में बाधा, बात-बात पर क्रोध, एकाग्रता का अभाव, अशांति शेष समय में अकल्पित लाभ का सुयोग, स्वयं का निर्णय लाभप्रद।
- सिंह – विविध पक्षों में अनुकूलता, व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति, संतान पक्ष से चिन्ता कुछ कम, शेष समय आशा के विपरीत, पारिवारिक उलझनें।
- कन्या – अधूरे या नवकार्य प्रगति की ओर पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल, स्वाध्याय की ओर रुचि, अधीनस्थ सहयोगियों की गतिविधियों से प्रसन्नता।
- तुला – सामयिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, कुछेक समस्याएं आपके पक्ष में सुलझने की ओर श्रेष्ठ, सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, विवादास्पद मसला हल, मनोविनोद के अवसर।
- वृश्चिक – स्वास्थ्य में व्यतिक्रम, वैचारिक अस्थिरता, धन संचय में व्यवधान भी, शेष समय सफलता में सहायक, सोचे हुए कार्य सफल।
- धनु – दिनमान अनुकूल महत्वपूर्ण योजना पर कार्यारम्भ, वैमनस्यता का समापन, शेष समय में प्रतिकूलता, कार्यक्षमता में कमी की अनुभूति।
- मकर – समझदारी से किया गया कार्य व लिया गया निर्णय लाभदायक, वैमनस्यता का समापन, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर, संतान पक्ष का उत्कर्ष।
- कुम्भ – कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में प्रगति का मार्ग प्रशस्त, कठिनाइयों के निराकरण हेतु नवप्रयास सार्थक, धन संचय की ओर रुचि, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय।
- मीन – लाभ में कमी, धन हानि की आशंका, कर्ज के अदायगी की चिन्ता, शेष समय में शारीरिक सुख में वृद्धि, सद्विचारों के उदय से शांति।