राशिफल : आज का राशिफल

शुक्रवार 27 फरवरी 2026

आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – मेष राशि वालों के लिए पराक्रम रंग लाएगा और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। आपके अंदर एक बड़ी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जो काफी रचनात्मक होगी। यह ऊर्जा व्यावसायिक विकास और ग्रोथ वाली होगी। अगर आपने कुछ डिज़ाइन किया है या नया सोचा है, तो उसे कार्यरूप दें, यह आपके लिए अच्छा समय है। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्यान दें और अपनी उग्रता पर काबू रखें। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है, लेकिन व्यावसायिक और प्रोफेशनल रूप से यह समय बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
  2. वृषभ – वृषभ राशि वाले शब्द साधक की तरह व्यवहार करेंगे। आपकी वाणी से रस टपकेगा और आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार अच्छा है। धन का आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि होगी। कई मामलों में यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए फलदायी होगा।
  3. मिथुन – मिथुन राशि वाले शुभता के प्रतीक माने जाएंगे और आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आपका कद बढ़ेगा और समाज में आपकी सराहना होगी। यह आपके लिए एक अद्भुत समय है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, फिर भी शुभता बनी रहेगी और व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।
  4. कर्क – स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन थोड़ी सी ऊर्जा की कमी होगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा, लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
  5. सिंह – अद्भुत समय है। आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान, प्रेम सब कुछ अद्भुत है। यात्रा लाभप्रद होगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  6. कन्या – कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
  7. तुला – परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
  8. वृश्चिक – थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ा पहले से बेहतर, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  9. धनु – प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है। जीवनसाथी के साथ बहुत अद्भुत क्षण गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे, छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रमोशन के चांसेस बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत, बहुत अच्छा समय। पीली वस्तु पास रखें।
  10. मकर – शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
  11. कुंभ – विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय। अगर आप कुछ लिखना-पढ़ना चाहते हैं, किसी लिखने-पढ़ने की शुरुआत करना चाहते हैं, अद्भुत समय। प्रेम संतान बहुत अच्छा है। कुछ नयापन सा महसूस करेंगे। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। प्रेम शुभता की तरफ जाएगी। शुभ समय। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा दिख रहा है। प्रेम संतान व्यापार सब कुछ बहुत बढ़िया। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
  12. मीन – घर में कुछ उत्सव सा होने का संकेत है। शुभ संस्कार होने का संकेत है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी जो लंबित थी, वह कुछ मैच्योर होने के संकेत हैं। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *